सार्वजनिक भवनों पर विशेष अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था  सुनिश्चित करें   -DM BREILLY

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिले में संचालित रेस्टोरेन्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम्स (विशेषकर बच्चों के अस्पताल), मॉल्स, गेमिंग जोन, बैंन्क्वेट हाल व भीड़-भाड़ वाले स्थान तथा ऊँचें रिहायशी भवनों (हाई राइज बिल्डिंग एण्ड अपार्टमेन्टस) आदि में फायर ऑडिट, इवैक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में 26 मई 2024 से 06 जून 2024 तक विशेष अभियान चलाकर सभी  स्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्धारित मानकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।जनपद में संचालित रेस्टोरेन्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम्स (विशेषकर बच्चों के अस्पताल), मॉल्स, गेमिंग जोन, बैंन्क्वेट हाल व भीड़-भाड़ वाले स्थान तथा ऊँचें रिहायशी भवनों (हाई राइज बिल्डिंग एण्ड अपार्टमेन्टस) आदि में फायर रिस्क के अनुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
सुरक्षित पलायन मार्ग (प्रवेश एवं निकार्स मार्ग) सुनिश्चित किया जाये, स्थल की क्षमता से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबन्धित किया जाये। अग्निसुरक्षा के उपायों के सम्बन्ध में विशेष प्रचार-प्रसार किया जाये तथा रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसियेशन को विशेष रूप से सतर्क व जागरूक किया जाये, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के दृष्टिगत विद्युत उपकरणों एवं तारों का इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराकर विधुत  लोड के अनुसार उपकरणों एवं तारों को अधिष्ठापित कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये एवं फायर रिस्क के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान मानक में पाई गई कमियों के सम्बन्ध में संचालकों को निर्देशित किया जाये।जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त बिन्दुओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये कृत कार्यवाही की संयुक्त आख्या दिनांक 06 जून 2024 के अपराह्न तक उपलब्ध करायी जाये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now