कार ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला , मौके पर मौत 

बरेली :  बारादरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक कार ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया , जिसके चलते  सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। बताया जाता है कि  सड़क पार करते समय  सिक्योरिटी गार्ड को कार नेंअपनी चपेट में ले लिया था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही कार चालक मौके से हो गया । थाना बारादरी क्षेत्र के सिकलापुर निवासी राजबाबू तिवारी हाइवे पर बजरंग ढाबा के पास एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बीती रात राजबाबू बजरंग ढाबे के सामने सड़क पार रहे थे। इस दौरान तेजी से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन तब -तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। वही टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो गई। घायल के परिजनों ने पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया और कार चालक  के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए  कार चालक की शिनाख्त में जुटी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now