बिजली कटौती और लो वोल्टेज से पूरी रात परेशान रहे लोग

शीशगढ़। 33 केवी लाइन में खराबी के चलते शीशगढ़ कस्बा के साथ 45 गाँवो के लोग लगभग 5 घण्टे अँधेरे में रहे।उसके बाद बिजली सप्लाई चालू हुई तो लो वोल्टेज की बजह से विजली उपकरण न चलने पर भीषण गर्मी में लोग पूरी रात परेशान रहे।कस्बा शीशगढ़ सहित क्षेत्र के 45 गाँवो को जाफरपुर 33 केवी के उपकेंन्द्र से विजली संचालित होती है।उपकेंन्द्र पर लोड अधिक होने की बजह से विधुत सप्लाई फीडर बन्द करके संचालित की जाती है।

6 दिन बाद बदला गया फुका ट्रांसफार्मर
गाँव जिया नगला में पिछले दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर आज सोमवार को ग्रामीणो के हो हल्ला के बाद बदला गया।जिससे ग्रामीणो ने राहत महसूस की।ग्रामीणो ने बताया कि गाँव का ट्रांसफार्मर पिछले 6 दिनों से खराब होने की शिकायत रोजाना बिजली कर्मियों से करने के बाद आज बदला गया है।जेई ग्रीस कुमार ने बताया  कि रात में शेरगढ़ के पास 33 केवी लाइन में खराबी की बजह से बिजली आपूर्ती वाधित रही।उपकेंन्द्र पर ओवर लोड की बजह से विजली कटौती की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now