
बहेड़ी। ट्रेन से आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की जेब से मिले मोबाइल में एक वीडियो मिला है। वीडियो घटना से पूर्व का बताया जा रहा है जिसमे वह अपनी मौत के लिये पत्नी व उसके प्रेमी को ज़िम्मेदार ठहराया रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि वह बहुत परेशान है और उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है।यहाँ यह बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को क़स्बा मीरगंज के मोहल्ला मौर्य नगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। मिला था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना बहेड़ी के ग्राम बौण्डा निवासी दिनेश सिंह ने मरने वाले की पहचान अपने भाई बिटटू सिंह पुत्र लिक्खी सिंह आयु 28 वर्ष के रूप में की थी। युवक की जेब से मिले मोबाइल में एक वीडियो भी मिला है जोकि उसकी मौत से कुछ पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि वह बहुत परेशान है और उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है। उसकी पत्नी के किसी युवक के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। वह आत्महत्या कर रहा है और इसके लिये उसकी पत्नी व पत्नी का प्रेमी जिम्मेदार है। परिजनों ने बताया कि बिंटू ने 22 मई को बहेड़ी थाने में एक युवक पर घर में घुसकर पत्नी से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने की भी तहरीर दी थी जिसमे कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।








