बहेड़ी। दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर दहेज़लोभी पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बहेड़ी के ग्राम अरसियाबोझ निवासी निशा पुत्री नन्हे का कहना है कि उसकी शादी करीब चार साल पूर्व उनई मकरुका निवासी शकील पुत्र रईस अहमद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति व ससुराल वाले दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर आये दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। ज़ब उसने उनकी मांग पूरी करने से इंकार किया तो पति व ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट कर उसे भूखा रखने लगे। महिला का कहना है कि तीन दिन पहले इसी मांग को लेकर सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया।








