बीडीए  ने अवैध कॉलोनियों  पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही 

बरेली।  बीडीए  की प्रवर्तन टीम ने  धौरेरा माफी एवं खजुरिया घाट के आसपास बनी 5 अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है।  इससे पहले बरेली विकास प्राधिकरण ने बड़े बाईपास पर बिना अनुमति के बनाई गई कई कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया था , जिससे अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स में हड़कंप मच गया था।  बीडीए से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को  धीर सिंह एवं राकेश ने  धौरेरा माफी पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विधुत  पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण किया जा  रहा था। जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
इसी तरह  अर्जुन नाम के व्यक्ति द्वारा  धौरेरा माफी पर लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साइट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण कराया जा रहा था। साथ ही  नेत्रपाल वकील द्वारा खजुरिया घाट पर लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि कराकर अवैध  कालोनी का विकास निर्माण कराया जा रहा था। सुबोध शर्मा एवं रवि पटेल द्वारा खजुरिया घाट पर लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण  कराया जा रहा था। वीरपाल पटेल, श्री महमूद खॉ द्वारा धौरेरा माफी पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इन सभी के खिलाफ बीडीए ने उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियंता  हरीश चौधरी,  लक्ष्मण सिंह रावत अवर अभियन्ता  एवं प्रवर्तन टीम ने  05 अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now