समर कैंप के दौरान कबड्डी मैच का आयोजन

मीरगंज। शुक्रवार को समर कैंप के दौरान मीरगंज के सन्त मंगल पुरी इंटर कालेज में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमें ब्रदर स्क्वाड की टीम ने इंडियन योद्धा को पांच पॉइंट से हरा दिया।बता दें कि इस समय शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों ने ग्रीष्म कालीन की छुट्टियां पड़ चुकी हैं।मीरगंज के सन्त मंगल पुरी इंटर कालेज में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें खो खो कबड्डी, अंताक्षरी, वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, ड्राइंग, चैस, कैरम, लूडो, वालीबॉल, क्रिकेट इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा हैं।

 

 

शुक्रवार को यू.पी.योद्धा टीम के कप्तान उपदेश की टीम ने कुल 12 अंक बनाये ,जबकि ब्रदर स्क्वाड टीम के कप्तान अतुल की टीम ने 17 अंक बनाये और अतुल की टीम को विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर कालेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार, शेर सिंह ललित गंगवार, अम्बा प्रसाद, ललित सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहें। पी टी आई हरस्वरुप ने रेफरी की भूमिका निभाई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now