गन्ना की फसल को चोटी बेधक व लाल सड़न से बचाएं किसान

 

मीरगंज। गर्मी में गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट एवं लाल सड़न रोग का खतरा बढ़ रहा है। चोटी बेधक एवं लाल सड़न से गन्ना की फसल को बचाने को कीटनाशक एवं फूंफूदी नाशक का छिड़काव किया जाना है। डीबीओ चीनी मिल प्रशासन ने ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर गांवों को यूनिट हेड ने झंडी दिखाकर रवाना की।

मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना) आजाद सिंह ने कहा कि चीनी मिल ने अनुदान पर एक माह में कृषकों को 150 टैक्ट्रर चालित, पेट्रोल चालित व बैटरी चालित स्प्रेयर वितरण किये जा चुके है। गन्ना की फसल में फंफूदीनाशक (एमीस्टार टॉप) एवं कीटनाशक (मोनोक्रोटोफॉस / राकेट) का छिड़काव किया जा रहा है। यूनिट हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कोई भी गन्ना फसल का खेत छिड़काव से वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में सुमोध सिंह, अरविन्द गंगवार, जेजी चावला, रवि गुप्ता आदि रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now