सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

  • दिल्ली से शाहजहांपुर जा रहे थे युवक ,
  • घटना से मृतकों के घर में मचा कोहराम ,

बरेली ।। दिल्ली से शाहजहांपुर के लिए लौट रहे दो युवक शुक्रवार सुबह एक डिवाइडर से टकरा गए , जिसके चलते दो युवकों को मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए एक युवक की जान बचाई जा सकती थी लेकिन देर से पहुंचे जिम्मेदारों की वजह से  युवक करीब आधे घंटे तक मौके पर तड़पता रहा और मौत हो गई।जानकारी के अनुसार निर्मल सिंह चौहान पुत्र विनोद सिंह एवं रचित पुत्र यज्ञपाल दोनों एक ही गांव के मूल निवासी गांव ऊखरी थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहांपुर दोनों दिल्ली में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। दोनों युवक दिल्ली से सुबह तड़के पल्सर बाइक न. DL 3 SFQ 4346 से अपने गांव ऊखरी थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहांपुर जा रहे थे।कि सुबह 7:15 बजे औंध पट्टी पेट्रोल पंप के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि दूसरे की कुछ ही देर में तड़प तड़प कर मौत हो गई।

 

 

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।उनके पास पहचान आई डी से होने के बाद , दोनों के परिजनों को सूचना दी गई । कुछ ही देर में निर्मल सिंह के बहनोई हिमांशु सिंह निवासी मोहम्मद गंज थाने पर पहुँच गये। उन्होंने बताया कि निर्मल अपनी पत्नी नीलू सिंह व एक बेटा यश सिंह 2 वर्ष के साथ दिल्ली में रहते है।दूसरा व्यक्ति भी दिल्ली में रहता है।आज वह अपने गांव जा रहते थे।दोनों की मौत की खबर सुन उनके घरों में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि सुबह बाइक सवार दो लोगों की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई।दोनों लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।दोनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now