खाना बनाने के रुपए माँगने पर ठेकेदार ने कारीगर को घेरकर पीटा

बरेली।  शीशगढ़ थाना क्षेत्र में  शादी पार्टियों में मजदूरी पर खाना बनाने वाले कारीगर को मजदूरी के 5 हजार रुपए माँगने पर ठेकेदार ने भाई के साथ मिलकर बाजार में घेरकर लाठी डंडो से जमकर पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और उसके भाई के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।गाँव बंजरिया निवासी शंकर लाल पुत्र पूरन लाल ने पुलिस को बताया कि वह खाना कारीगर है।शादी पार्टियों में मजदूरी पर खाना बनाता है।

 

 

 

21 मई को वह अपने खाना बनाने की मजदूरी के 5 हजार रुपए ठेकेदार अनिल कश्यप से लेने गया था।तो ठेकेदार अनिल ने अपने भाई ओमप्रकाश के साथ मिलकर माँ,बहन की गाली देते हुए लाठी डंडो और लात घूंसो से बंजरिया की बाजार में जमकर पीटा।ग्रामीणो ने बमुश्किल बचाया।मारपीट में उसको गुम चोटे लगी।आरोपियों ने दुबारा पैसे माँगने या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल को भेज दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now