बीडीए का 5 निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर , मचा हड़कंप 

बरेली।  बीडीए  की प्रवर्तन टीम ने  रामपुर रोड झुमका चौराहे के पास  05 अवैध कालोनियों के विरुद्ध बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी बनाने के आरोप में  ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की । बीडीए की इस कार्रवाई से बिल्डर्स में हड़कंप मच गया। बीडीए ने  कार्रवाई के  क्रम में  सुरेश गंगवार द्वारा बड़ा बाईपास झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली एवं भूखण्डों का का निर्माण व विकास कार्य कराया जा रहा था। साथ ही अवनिन्द्र कुमार द्वारा भी  बड़ा बाईपास झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वही जयदेव गंगवार,  बाबू राम गंगवार  द्वारा  भी बड़ा बाईपास झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण एवं विकास कार्य कराये जा रहे थे । एक अन्य मामले में आशीष अग्रवाल आदि द्वारा बड़ा बाईपास प्लाईवुड फैक्ट्री के पीेछे लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण व विकास कार्य भी कराये जा रहे थे। साथ ही बाबू राम गंगवार  द्वारा भी बड़ा बाईपास प्लाईवुड फैक्ट्री के पीेछे लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण एवं विकास कार्य कराये जा रहे थे।

 

 

 

 

बीडीए ने सभी बिल्डर्स को अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस दिया था पर बिल्डर्स ने बीडीए के नोटिस पर खास तबज्जों नहीं दी थी। बीडीए ने  बुधवार को सभी  अवैध कालोनियों के विरूद्ध उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए  05 अवैध कालोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now