पति -पत्नी  हज के लिए रवाना, लोगों ने दम्पति को दी शानदार विदाई 

मीरगंज (बरेली )। सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना जाना हर मुसलमानों का सपना होता है।  हर वर्ष लाखों की संख्या में देश भर के मुसलमान वहां जाते हैं। मंगलवार को तहसील मीरगंज के गांव दुनका के 2 लोग हज के लिए रवाना हो गए।हज को रवाना होने वालों में अतीक बेग और उनकी पत्नी शकीला बेगम शामिल हैं। रवाना होने से पहले इन लोगों को गांव के लोगों ने विदाई दी और उनकी सकुशल यात्रा की कामना की। विदाई देने वालों में पूर्व प्रधान अनवार खां, सहकारी साधन समिति के उपसभापति शाहनवाज, तालिब खां, हसीब बेग, शाबाज खान, आसिव बेग, शादाब अहमद, जुबैर बेग, नाजिम हुसैन, अफ़राज़ हुसैन और उनके रिश्तेदार और परिचित के अलावे कस्बे के लोग भी मौजूद रहे।
लोगों ने गले मिलकर उन्हें हज के लिए रवाना किया। हज जाने वालों का नेतृत्व कर रहे तोसीव बेग ने बताया कि वे लोग गांव से दिल्ली तक कार से हाजी लोगों को छोड़ने गए। वहां से हवाई मार्ग से मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। हज पर जा रही शकीला बेगम ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी है कि अल्लाह ने हमें हज के लिए चुना।मक्का व मदीना शरीफ़ मे इबादत कर खूब दुआएं मांगनी है मुल्क, परिवार के लिए।अतीक बेग ने कहा कि दिल में एक ही दुआ लेकर जा रहा हूं कि हमारे हज को खुदा कुबूल कर ले। कोई गलती हो तो माफ कर दे और गुनाहों से बचाए। मेरी खुशनसीबी है कि आज खुदा ने यह दिन दिखाया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now