जश्न ए विलादत ने  सैय्यद हैदर अली को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

बरेली  ।   जश्न ए मुफ्ती ए आज़म हिन्द के राष्ट्रीय सदर अल्हाज मोहम्मद सिराज रज़ा खान नूरी ने सैय्यद हैदर अली को अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।  सैय्यद हैदर अली को इस मनोनयन के बाद उन्हें  मुबारक बाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।  उनको पैग़ाम ए इमाम हुसैन संस्था के हकीम आहिद,बब्लू खान, आसिफ़ शेख़ ने मुबारक बाद देते हुए कहा की आज समाज को हैदर अली जैसे कर्मठ लोगो की जरूरत है।  बधाई  देने वालो में शारिक खान,जावेद हुसैन बंटी, बब्लू मंसूरी, रफी मंसूरी, रफीक, बंटी खान, ज़हीर खान,राशिद, सैय्यद फ़ैज़, इश्तियाक सकलेनी, सदाकत मुन्ना, मेहबूब,रफीक अंसारी,परवेज़, सागर सक्सेना , अमित सागर, अक्षय मैसी,आदि -रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now