भोजीपुरा पुलिस ने जिला बदर गिरफ्तार किया 

बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने जिला बदर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।  वह क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था।  भोजीपुरा पुलिस जिला बदर  के  अन्य तीन तीन साथियों की तलाश में जुटी है जो  फरार चल रहे है। पुलिस ने जिला बदर  के पास से पशु कटान के उपकरण भी बरामद किये है।गुंडाएक्ट में जिला बदर शातिर अपराधी खुलेआम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और पुलिस इससे बेखबर थी। थाना भोजीपुरा के अपराध निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को थाना भोजीपुरा के ग्राम अंबरपुर रिठौरा रोड नहर पटरी से जानवरो के काटने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी थाना भोजीपुरा के ग्राम अंबरपुर का  अफसार खां पुत्र वकील खां  है।  वही उसके तीन अन्य साथी  अभी भी फरार है जिनमें थाना भोजीपुरा के ग्राम रमपुरा माफ़ी निवासी सरफराज उर्फ हऊवा पुत्र मोहम्मद उमर दूसरा आरोपी खस्सी उर्फ मोहम्मद शब्बीर पुत्र फारुख तीसरा आरोपी लईक उर्फ कालिया पुत्र रशीद पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। पकड़ा गया आरोपी अफसार खां 5 मार्च से जिला बदर था ,उसके बावजूद आरोपी थाना क्षेत्र में घूम कर अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।  गिरफ्तार बदमाश अफसार के ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से पशु कटान के उपकरण बरामद कर  आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now