डंपर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल

मीरगंज।नेशनल हाईवे पर बजरफुट से भरे ओवरलोड ई-रिक्शा को बेकाबू डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो  महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम 4:30 बजे के करीब मिलक की तरफ हाईवे पर मीरगंज ओवरब्रिज के पास ई-रिक्शा में डम्फर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ई-रिक्शा हटाकर निकाली गई सवारियां
ई रिक्शा हाईवे पर ही पलट गया और ई-रिक्शा में बैठे यात्री नीचे दब गये और चीख-पुकार मच गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को हटाकर कर उसके नीचे दबे सवारियों को निकालकर 108 एम्बुलेंस से मीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया।

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

सिंधौली निवासी राम सेवक की पत्नी फूलवती,फतेहगंज पश्चिमी के गांव सोरहा निवासी याक़ूब,इवा पुत्री मोहसिन,शवनम पुत्री मोहसिन,अमरीन पत्नी दानिश,वायजा पुत्री दानिश मनकरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल भिजवाया।जिसमें फूलवती और मो याक़ूब की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।टक्कर मारने वाला डम्फर चालक मौके से भाग रहा था कि राहगीरों ने मोटरसाइकिल दौड़ाकर पकड़ लिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now