आईवीआरआई में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन 

बरेली । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के राजभाषा अनुभाग द्वारा राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम-2024 के अनुपालन के लिये संस्थान के सम्पर्क अधिकारियों (नोडल ऑफिसर्स) के लिए  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के 32 नोडल ऑफिसर्स ने भाग लिया।कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष, राजभाषा अनुभाग एवं विभागाध्यक्ष, जैव रसायन विभाग  प्रो. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिन्दी में कार्य को बढ़ावा देने हेतु के लिए यह कार्यशाला का आयोजित की गयी है।
उन्होंने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में हिंदी के अतिरिक्त भारत की 22 मुख्य भाषाओं का उल्लेख किया गया है, और देश की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि इन भाषाओं के पूर्ण विकास हेतु सामूहिक उपाय किए जाने चाहिए।इस अवसर पर राजभाषा अनुभाग के प्रभारी डा.के.एन. काण्डपाल ने उपस्थित अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राजभाषा को बढ़ावा देना तथा धारा 3(3), राजभाषा नियम-5 के शत-प्रतिशत अनुपालन, एवं हिन्दी त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट के प्रपत्र को सही ढंग से भरने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देना है। धारा 3(3) के अंतर्गत विभाग अनुभाग द्वारा जारी किये जाने वाले दस्तावेज आते हैं और हम प्राप्त करने वाले पत्रों को भी इसमें शामिल कर लेते है।कार्यक्रम संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अनुभाग के प्रभारी डा. के.एन.काण्डपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं अधिकारी सहित राजभाषा अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now