चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप 

शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी बंजरिया जितेंद्र सिंह पर आरोपियों से मिलकर दहेज़ उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मुकदमे में जबरन फैसला करने का दबाव बनाने की शिकायत आई जी रेंज बरेली से की है।पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे को जीडी पर चढ़ाने के नाम पर दरोगा ने उसके पिता से 16 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।गाँव नरसुआ निवासी मुस्कान पुत्री मौसम खान ने आई जी से शिकायत की है उसने विगत अप्रैल माह में ससुरालियो के जुल्मो सितम से परेशान होकर पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा चचेरे देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
उस मुकदमे में आरोपी ससुरालियो से मिलकर उनसे मोटी रकम वसूलकर अब चौकी प्रभारी बंजरिया जितेंद्र सिंह उस पर जबरन फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।आरोप है कि दरोगा जी पूर्व में मुकदमे को जी डी में चढ़ाने के नाम पर पीड़िता के पिता से 16 हजार रुपए ऐंठ चुके हैं।और चौकी में बैठकर राजनीति  करते हैं।गौरतलब  कि पीड़िता का निकाह 24 जनवरी 2024 को गाँव के ही शराफत खान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था।निकाह के कुछ समय बाद ही दहेज लोभी ससुरालियो ने दहेज में बुलट मोटर साइकिल और 5 लाख रुपए नगदी की माँग कर मारपीट कर उत्पीड़न शुरू कर दिया था।चचेरा देवर आदिल पीड़िता पर बुरी नजर रखता था।जिसने 20 मार्च को पीड़िता के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की थी।शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पाँच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now