लूट और हत्या में एसएपी ने इंस्पेक्टर सहित  चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

बरेली । मंगलवार को शाही थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने महिला की हत्या कर पति को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया था।मामले में बुधवार देर शाम एसएसपी बरेली ने  इंस्पेक्टर शाही और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।घटना की जांच सीओ मीरगंज डॉ.दीपशिखा को सौंपी है।इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के सस्पेंशन को चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है।ज्ञात हो कि मंगलवार शाम को शाही थाने के गाँव बकैनिया वीरपुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी हेमलता के साथ अपनी ससुराल शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव मलसाखेड़ा से अपने गाँव लौट रहा था।कि गाँव को जाने वाले लिंक रोड पर खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दम्पति को गनपॉइंट पर रोककर  लूट की कोशिश की थी।दम्पति के विरोध करने पर पीछे से आए दो अन्य बदमाशों ने विरोध कर रहे राजकुमार को तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।पति को पीटने का विरोध करने पर बदमाशों ने हेमलता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद बदमाश दम्पति से रुपए ज़ेवर लूटकर फरार हो गए।मामले में शाही पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर शाही सतीश चन्द्र नैन और दुनका चौकी प्रभारी जगदीश चन्द्र जोशी को एसएसपी बरेली ने लाइन हाजिर कर घटना की जांच सीओ दीपशिखा को सौंपी है।उधर एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के सस्पेंशन को चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है।
चार माह की गर्भवती थी मृतका हेमलता
बुधवार को मृतका की पी एम रिपोर्ट की जांच पांच डॉक्टरों के पैनल ने ने तैयार की।रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई।मृतका हेमलता 4 माह की गर्भवती थी।बुधवार देर शाम पुलिस की निगरानी में गाँव के शमशान भूमि में मृतका के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। घटना के खुलासे को एस ओ जी समेत शाही और शीशगढ़ थाने की पाँच टीमे लगी हुई हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now