उर्स-ए-ताजुश्शरिया की तैयारियां पूर्ण,15 मई से जुटेंगे जायरीन

बरेली : छठवां दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का उर्स का आगाज़ होनें जा रहा है। हजरत मुफ्ती अख्तर रजा कादरी (अजहरी मियां) का 15 व 16 मई से उर्स ए ताजुश्शरिया में हजारों की तादाद में देश -विदेश से जायरीन पहुंचेंगे। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से उर्से की तैयारी की गईं है। उर्स में किसी तरह की दिक्क़त न हो पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। जिसको लेकर दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बरेली शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होते हुए विलवापुल, बैरियर-2 से महानगर में प्रवेश करेंगे।

 

 

 

वही रामपुर दिल्ली को जाने वाले वाहन मिनी बाईपास से झुमका चौराहे से जाने के बदले तय रूट के हिसाब से विलयधाम, विलवा पुल होते हुए जाएंगे। इसके अलावा झुमका चौराहे से मिनी बाईपास के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वही उर्स में शामिल होने वाले ज़ायरीन छोटे वाहनों से प्रवेश कर सकेंगे। वही एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि बदायूं से लखनऊ शाहजहांपुर और पीलीभीत जाने वाले रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड की ओर फरीदपुर से जाएंगे। वही उर्स की तैयारियां दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन व मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में चल रही हैं। उर्स प्रभारी सलमान मियां बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now