निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत ,मामला पुलिस तक पहुंचा 

आंवला।  पुरैना पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान हो गई मौत, परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। हंगामा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।आंवला क्षेत्र के ग्राम मुगलपुर निवासी प्रसूता नीलम पत्नी नेत्रपाल 26 वर्ष को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मना कर दिया तभी परिजन अपने क्षेत्र की आशा को लेकर आंवला के पुरैना पर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी।
आरोप है कि प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने मना नहीं किया और उसकी मौत हो जाने के बाद बरेली ले जाने को कहा। इसके बाद  परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार शोभित चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया और घटनास्थल का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल में हंगामा करते रहे और कोई तहरीर नहीं दी गई है। अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया।निजी अस्पताल के डॉक्टर मनीष ने बताया प्रसूता को ओटी में ले जाते समय घबराने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी तभी उसे बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन मृतिका  के परिजन उसे वापस ले आए और हंगामा करने लगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now