फतेहगंज पुलिस की गिरफ्त में आया डकैतों का गिरोह

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने डैकती की योजना बनाते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में भी सफल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा दो कारतूस सहित , एक सव्वल , दो मोटरसाइकिल , 30 100 नकद , और एक लाख 90 हजार के सोना चांदी के आभूषण के साथ शादी के कपड़े भी बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक एक मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तों को डैकती की योजना बनाते हुए ग्राम सोरहा से लाहौर नगला को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश भागने में भी सफल रहा है।

 

 

 

पुलिस ने बताया मौके से गिरफ्तार लोगों में जुबैर पुत्र अनीश ग्राम टिटौली, थाना फतेहगंज ,सोमपाल पुत्र मोती राम निवासी लाहौर नगला, सलीम पुत्र अब्दुल बहीद निवासी सफरी, मुन्ना पुत्र रामरक्षपाल ग्राम लौहार नगला को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से पर्मिलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी लौहार नगला थाना फतेहगंज भागने में सफल रहा है।वहीं पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह चोरी और डैकती की घटना को अंजाम देने से पहले बाइक से एक व्यक्ति रैकी किया करते थे और घटना को अंजाम देते समय अपनी मोटरसाइकिलों को सुनसान जगह , या खेत खलिहान में खड़ा कर दिया करते थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now