ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातृ दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

 

बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें कहा गया कि मां हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह होती है मां हमें सभी परेशानियों से बचाती है वह कभी अपनी परेशानियों पर ध्यान नहीं देती और हर समय हमें ही सुनती है। मां को सम्मान देने के लिए हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में माताओं के सम्मान में बीके मोहित भाई ने गीत के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

बरेली क्षेत्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पार्वती दीदी जी ने माताओं की महिमा करते हुए कहा कि सभी माताओं को मुस्कुराते हुए और अपने हर्षित मुख चेहरे द्वारा हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। सिविल लाइंस सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नीता दीदी ने सभी आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। बीके पारुल बहन ने कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक किया तथा सभी अतिथि महिलाओं का ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में पुष्पलता गुप्ता (दिव्यांग दिशा स्कूल की अध्यक्ष), सुश्री शमा गुप्ता (सीनियर टीचर आर्ट ऑफ़ लिविंग ), डॉ नमीता अग्रवाल (एकता नर्सिंग होम), सुश्री सीमा गोयल (पार्टनर अशोक फोम एंड मल्टी प्लास्ट लिमिटेड), डॉ मोनिका अग्रवाल (निदेशक राजश्री मेडिकल कॉलेज ), सुश्री विद्या लदानी (ओनर कोका-कोला फैक्ट्री) सुश्री रीता बहन (रिटायर्ड प्रिंसिपल, बरेली कॉलेज), सुश्री मधु वर्मा (कवयित्री एवं सदस्य मानव सेवा क्लब) सुश्री संतोष कश्यप (पार्षद) के साथ शहर की अन्य क्षेत्रों की गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now