बिजली का करंट लगने से महिला की मौत , मृतिका के परिवार में मचा हड़कंप

15 दिन पहले मृतिका ने एक बेटी को दिया था जन्म ,
घटना से मृतिका के परिवार में मचा कोहराम,

शीशगढ़। घर में टूटे पड़े बिजली के नंगे तार पर पैर पड़ने पर विजली के करंट से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका असराना पत्नी सदाकत हुसैन उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी मोहल्ला ऊँचा गौड़ी निवासी थी।कस्बे के ही मोहल्ला कंचन कुंआ निवासी मृतका के पिता बकील अहमद उर्फ बड़े ने बताया कि उनकी बेटी अपनी ससुराल में आज रविवार सुबह 8 बजे चाय बनाने को किचिन में पहुंची थी।

 

 

किचिन में बिजली का तार टूटा पड़ा था।बेटी नंगे पाँव थी उसका पैर टूटे तार पर पड़ने से जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।उनका दामाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था ।वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था ।मृतका की शादी 8 साल पहले हुई थी।उसके 15 दिन की एक बेटी भी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now