घर का छज्जा ऊपर गिरने से महिला की मौत, चार घायल

 

बरेली : बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां पर छज्जा गिरने से एक ही परिवार की एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

 

बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के भुड़िया देवचरा में आज सुबह लगभग 9:00 बजे के करीब एक ही परिवार के 5 लोग दरवाजे पर बने छज्जे के नीचे बैठे हुए थे , उस समय बारिश हो रही थी तभी छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छज्जे के नीचे बैठी 35 वर्षीय सुधा पत्नी अर्जुन सिंह की मौत हो गई , जबकि 43 वर्षीय संजू देवी पत्नी सुखबीर सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र सुखबीर सिंह, 7 माह की उन्नति पुत्री आकाश और 17 वर्षीय विकास पुत्र सुखवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की सहायता से छज्जे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। सभी घायल संजू देवी , आकाश , उन्नति और विकास को परिवार के लोगों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सुधा देवी के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now