सिरौली में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

सिरौली। वीर शिरोमणि माहराणा प्रताप की जयंती उपलक्ष में नगर सिरौली के मोहल्ला नई बस्ती में रविंद्र सिंह के आवास पर महाराणा प्रताप की 468 बी जयंती धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र होकर सर्वप्रथम क्षत्रिय समाज के लोगों ने माहराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया जिसके बाद माहराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने केक रखकर काटा गया और उनको याद किया गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह चौहान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के पराक्रम को कभी बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया।

 

 

 

महाराणा प्रताप अपने चेतक के साथ जब चलते थे तो हजारों की संख्या में मुगल घबरा जाते थे महाराणा प्रताप को देखकर उनको पसीना आ जाता था दुश्मन थर थर कांपते थे। महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे जो कभी भी अपने दुश्मनों से नहीं डरे। उन्होंने अकेले ही हजारों की संख्या में दुश्मनों का सामना किया। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की खुद्दारी भारत माता की पूंजी है ।यह वह धरती है जहां पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे योद्धा जन्मे जिनकी वीरता पराक्रम एवं त्याग को यह भारत देश कभी भुला नहीं सकता। इस दौरान कार्यक्रम में बहुत बड़े डीजे का इंतजाम किया गया जिस पर राजपूताना के अच्छे-अच्छे गाने बजाय गए जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया।

 

 

 

कार्यक्रम के समापन में आए हुए सभी लोगों को जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह चौहान,रामू राजपूत,हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया,सचिन राणा अतुल सिंह,ठाकुर प्रमोद सिंह,अर्जुन सिंह कठेरिया,विजय सिंह,कुलवंत सिंह कठेरिया,राहुल सिंह,रविंद्र सिंह,मुकेश कठेरिया,सचिन प्रताप सिंह,शनि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now