ट्रेक्टर से  मासूम की  दर्दनाक मौत

शीशगढ़।ईट भट्ठे पर खेल रही मजदूर की ढाई वर्षीय बेटी को भट्ठे पर ही काम करने वाले ट्रेक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर  लगने के बाद मासूम बच्ची की ट्रेक्टर के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पी एम को बरेली भेजकर मृतका के पिता की तहरीर पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।गाँव जगत निवासी ओमपाल कस्बे के बिलासपुर बस अड्डे के पास एक ईट भट्ठे पर परिवार के साथ ईट पथाई का काम करते हैं।मजदूर ओमपाल ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे वह ईंट भट्ठे पर ईंट पाथ रहे थे।उनकी ढाई वर्षीय बेटी योग्यता फड़ो में खेल रही थी।तभी भट्ठे पर ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी ढोने का काम करने वाला अन्नू उर्फ उमेश पुत्र कल्लू निवासी जगत तेज गति से ट्रेक्टर लेकर आया और बेटी को जोरदार टककर मार दी।ट्रेक्टर के पिछले पहिए से दबकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं।ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया।पुलिस ने ट्रेक्टर चालक अन्नू उर्फ उमेश के खिलाफ लापरवाही से ट्रेक्टर चलाकर मासूम की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now