शिवांश ने 95 प्रतिशत अंक लाकर हार्टमैन कॉलेज में जमाई धाक 

 

बरेली। राममूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार के बेटे शिवांश शर्मा ने आईसीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम ऊंचा किया है। शिवांश शर्मा ने बताया कि उनकी सफलता में उनके पिता डॉक्टर संजीव शर्मा मां नीरजा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा । उनके माता दोनों ही समय समय पर उसे गाइड किया  करते थे । वही वह अपनी पढ़ाई के लिए हर रोज कम से कम 7 घंटे से अधिक का समय दिया करते है। अब वह आगे अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते है इसी बात को ध्यान में रखकर आगे की तैयारी करनी है। शिवांश की मां नीरजा ने बताया कि वह अपने बेटे की सफलता पर बेहद खुश है। शिवांश की सफलता में हार्टमैन कॉलेज के स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now