किस प्रत्याशी और अधिकारी ने  वोटिंग के दौरान क्या कहा , जानिए   इस खबर में 

सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने किया मतदान
सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह तहसील परिसर में बने मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी सुप्रिया ऐरन के साथ पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान प्रवीण सिंह ऐरन ने कुछ मतदान केंद्रों पर भाजपा के नेताओं पर स्लो वोटिंग कराने का आरोप लगाया और कहा जिस वजह से वोटर परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि पीठासीन अधिकारियों द्वारा वोटिंग प्रतिशत को भी कम किया जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया मतदान
संतोष गंगवार ने बीबीएल पर मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान संतोष गंगवार ने मीडिया से बातचीत में जनता से अवश्य मतदान करके लोकतान्त्रिक परम्पराओं को मजबूत करने का काम करें। संतोष गंगवार ने चुनावी रुझान के सवाल पार कहा कि अभी कहना मुश्किल है। पूरा चुनाव होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने निश्चित माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। और लोग मोदी जी को फिर से देश का पीएम बनाना चाहते है।
निर्दलीय प्रत्याशी वसीम मियां ने अपनी जीत का दावा
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे वसीम मियां ने अपनी जीत का दावा किया है। वसीम मियां ने बताया कि उनके सबका वोट मिला है। जहां तक सवाल है नोटा का तो उससे भी उन्हें फायदा मिला है। जीतने पर बरेली के लिए आईटी हब बनाने का बनाने का काम करेंगे।
मेयर ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया वोट
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य और देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए परिवार सहित वोट किया है। सभी लोग एक दूसरे के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस महापर्व पर अपना मतदान अवश्य करें। विपक्ष मुद्दाविहीन है।
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ समाप्त
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि बरेली में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। यह सभी व्यवस्थाएं अच्छी है। चुनाव को लेकर सुरक्षा की व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से शांति से चल रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now