जाफ़रपुर उपकेंद्र पर लगेगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

शीशगढ़।जाफ़रपुर स्थित 33 केवी के उपकेंन्द्र पर लोड अधिक होने की बजह से जनता की माँग पर विधुत विभाग के अधिकारियो के अथक प्रयास के बाद विजली विभाग ने सोनीपत (हरियाणा )से 10 एम वी ए का एक नया ट्रांसफार्मर भेजा है।बुधवार को सुवह 9 बजे नए ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा और जो पहले से 5 एम वी ए के दो ट्रांसफार्मर उपकेंन्द्र पर लगे हैं उनमें से एक ट्रांसफार्मर हटाया जाएगा।इसलिए बुधवार सुबह 9 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक क्षेत्र की विधुत आपूर्ति बन्द रहेगी।जेई ग्रीस कुमार ने बताया  कि जाफरपुर उपकेंन्द्र से 45 गाँव के अलावा कस्बा शीशगढ़ के दो फीडर जुड़े हुए हैं। इन सभी गाँवो और कस्बे को 5 एम वी ए के दो ट्रांसफार्मरों से विधुत आपूर्ती संचालित की जाती थी।गर्मी के मौसम में लोड अधिक होने के कारण फीडर बन्द करने पड़ते थे।
इस पर जनता हो हल्ला करती थी।इस पर विभाग के अधिकारियो ने विजली विभाग से 10 एम वी ए का एक ट्रांसफार्मर उपकेंन्द्र को देने की माँग की थी।अधिकारियो के अथक प्रयास के बाद हमें 10 एम वी ए का ट्रांसफार्मर मिल गया है।जो सोनीपत (हरियाणा )से आया है।अब बुधवार को नया 10 एम वी ए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया जाएगा और 5 एम वी ए का एक ट्रांसफार्मर हटाया जाएगा।उसके बाद नए ट्रांसफार्मर का तेल गर्म किया जाएगा।इसलिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह 9 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक बन्द रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now