सीओ ने पूर्व चेयरमैन को किया नजरबंद,यह रहा कारण 

शीशगढ़।चुनाव के दौरान बी एल ओ की ड्यूटी मतदान स्थल के बीच लगाई गई थी।, मतदाताओं को उनके घर तक मतदान की पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। आज चुनाव के समय बीएलओ चुनाव केंद्र के बाहर चुनाव पर्ची वितरित कर रहे थे। बही  सपा प्रत्याशी के एजेंट भी अपना बस्ता लिए बैठे थे। इस दौरान बहेड़ी सी ओ अरुण कुमार पहुंच गए।  सी ओ अरुण कुमार ने बताया कि कृष्णपाल का कहना है कि कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी गुड्डू ने उन्हे स्कूल से बाहर बैठाया था।जिसके बाद मौके पर खड़े पूर्व चेयरमैन को सीओ ने थाने ले जाकर नजर बंद कर दिया।, और सपा के एजेंट को मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहने की हिदायत दी।

 

 

एडिट करके आधार बनाते हुए पकड़ा
इसी दौरान  कस्बे में भ्रमण करते समय सी ओ ने बरेली अड्डे की एक ऑनलाइन की  दुकान पर पहचान पत्र से आधार कार्ड एडिट कर फोटो कॉपी निकालते हुए पकड़ लिया।  दुकान से कुछ पहचान पत्र और आधार कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने लैपटॉप व आधार कार्ड कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now