मतदान आपका  संवैधानिक अधिकार,मतदान अवश्य करें :नासिर कुरैशी

बरेली। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे है। 2 चरणों में चुनाव निपट गए है, जिसमें वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा। तीसरे चरण में बरेली समेत देश के कई  जिलों  में 07 मई को मतदान होना है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जम्हूरी(लोकतात्रिक) मुल्क है। हमारे मुल्क के संविधान ने हमे वोट डालने का हक़ दिया है ये हमारा संवैधानिक अधिकार भी है।

 

 

 

इसलिए मेरी अभी लोगो से अपील है कि लोग इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने दिल की आवाज़ से अपने वजूद और ताकत का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपने मुल्क,अपने सूबे और ज़िले की तरक़्क़ी व सलामती के लिए वोट ज़रूर दे। उस उम्मीदवार को अपना वोट दे जो आपका हमदर्द हो,और आपकी हिमायत करते हुए आपसी भाईचारा कायम रखें। आपके हक़ में अपनी आवाज़ बुलंद करे। बिना किसी भेदभाव समाजसेवा के लिए समर्पित हो। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आये बिना जो सबसे मुफीद उम्मीदवार या पार्टी हो,उसका चुनाव करें। व्यवस्था को नकारने से बेहतर है बदलाव का हिस्सा बने। क्योंकि हमारा हर एक वोट कीमती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now