भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने प्रचार के अंतिम दिन किया रोड़ शो

 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने तिलक इंटर कॉलेज से रोड शो की शुरुआत की जगह-जगह क्षेत्र वासियों और व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अबकी बार 400 पर के नारे से गूंजा शहर लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की रोड शो अलमगीरगंज मटकी चौकी होते हुए कालीबाड़ी श्री काली देवी मंदिर जाकर माथा टेका और उसके बाद रोड शो  का समापन हुआ समापन हुआ .
जिसमें प्रमुख रूप से सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य,पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल सक्सेना, डॉक्टर सीपीएस चौहान,गुलशन आनंद, प्रत्तेश पांडे, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, अंकित महेश्वरी,अंकित शुक्ला, वीरपाल गंगवार, प्रभु दयाल लोधी, शीतल गुलाटी, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, ज्ञान प्रकाश लोधी, अमन सक्सैना, राजीव कश्यप , मनोज कपूर, विक्रम शर्मा, विशाल मल्होत्रा, विपिन भास्कर, अजय चौहान, विक्रम सिंह, विक्रम शर्मा, रामबहादुर मौर्या, राजकिशोर कश्यप, नरेंद्र मौर्य, मोहित तिवारी, कन्हैया राजपूत, सुरेश गंगवार, वीरेंद्र अरोड़ा, दीपक सक्सेना, मंगलेश सक्सेना, एवं समस्त कार्यकर्ता , व्यापारी और पार्षद गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now