किसानों का मुद्दा : भावी सांसद से किसानों को डैम व पुल निर्माण की उम्मीद

शीशगढ़।ढकिया डैम के पास कुल्ली नदी पर कुल्ली रेगुलेटर बना है।यह क्षेत्र में ढकिया डैम के नाम से जाना जाता है।कुल्ली रेगुलेटर वर्षों से क्षतिग्रस्त है।रुहेलखण्ड नहर खण्ड बरेली के अधिशाषी अभियंता ने रेगुलेटर के पुल पर उसके क्षतिग्रस्त होने की सूचना अंकित करा दी थी।इसके बावजूद लोग रेगुलेटर के पुल पर बनी सड़क से निकलते थे ।पुल के बीम और सड़क में दरारे पड़ गईं थी।सुरक्षा  के मद्देनजर  गत माह एसडीओ ने पुल के दोनों ओर सड़क पर दीवारे चुनवा कर आवागमन बन्द कर दिया है।

अंग्रेजी शासन काल में बना था डैम।

ढकिया गाँव के पास कुल्ली नदी पर रेगुलेटर अंग्रेजी शासन में बना था।रेगुलेटर में तीन फाटको का डैम बना है। डैम के बीम में वर्षों पहले दरार आ गईं।समय के साथ दरारे बढ़ती जा रही थी ।फाटके बुरी तरह  क्षतिग्रस्त हैं।डैम और पुल के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गाँवो के किसानों और राहगीरों फसल सिंचाई और आवागमन का लाभ होगा।

ब्लाक जाने को 15 किलोमीटर ज्यादा तय करनी पड़ती है दूरी।

डैम पर आवागमन बन्द होने से क्षेत्र के सीहोर,सहोड़ा,जोखन पुर,बसई,दोंद आलम पुर परचई,संग्रामपुर सहित दर्जनों गाँवो के ग्रामीण ढकिया डैम से नगरिया कला होकर ब्लाक मुख्यालय शेरगढ़ जाते थे ।कुल्ली रेगुलेटर पर आवागमन बन्द होने से ग्रामीणो को अब धर्मपुरा बसई घाट पर बने पुल से होकर शेरगढ़ जाना पड़ता है ।ग्रामीणो ने बताया कि  उन्हें ब्लॉक जाने के लिए  15 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है ।

किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष जयदीप सिंह बरार का कहना है कि ढकिया डैम और पुल के निर्माण से किसानों को फसल सिंचाई में पैसे और समय की बचत होगी। भावी सांसद से किसानों डैम और पुल निर्माण की बड़ी उम्मीद रहेगी।
दुर्गेश मौर्य जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कहना है कि क्षेत्रीय किसानों के हित लाभ को सोचते हुए भावी सांसद को डैम और पुल का जल्द निर्माण कराना चाहिए।जिससे क्षेत्र के 80 गांवों के किसानों को फसल सिंचाई का सीधा लाभ होगा।
रमेश चन्द्र फौजी पूर्व प्रधान मलसाखेड़ा का कहना है कि ढकिया डैम और पुल निर्माण से दर्जन भर गाँवो के लोगों को ब्लाक मुख्यालय शेरगढ़ जाने में समय और पैसे दोनों की बचत होगी।इस समय दूसरे रास्तो से ब्लाक पहुंचने पर लगभग 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा है।
सरताज अंसारी प्रधानाचार्य हाजी दूल्हा बेग इंटर कालेज शीशगढ़ का कहना है कि ढकिया डैम के निर्माण से क्षेत्र के लगभग दर्जन भर छात्रों को स्कूल कालेज पहुंचने में बड़ा आराम होगा।इस समय छात्र नदी के रास्ते से जान जोखिम में डालकर सहोड़ा कुंवर ढाकन लाल इंटर कालेज और अन्य कालेजों को जाते हैं।बरसात के दिनों में नदी का रास्ता बन्द हो जाएगा।जिससे छात्र स्कूल कालेज न जाकर घर में ही बैठने को मजबूर हो जाएंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now