हज यात्रियों ने अंतिम शिविर में कराया टीकाकरण 

बरेली। हज पर जाने वाले हजमीनों के आखिरी टीका करण में 18 हज यात्री टीकाकरण करने पहुंचे। 300 बेड अस्पताल में दो दिवसीय हज यात्रियों की सहूलियत के लिये शिविर लगाया गया जिसमें बरेली जिले में 5 शिविर लगाए गए। हालांकि जो हज यात्री टीकाकरण से रह गये थे उनका आज टीकाकरण हुआ इसके अलावा अब कोई भी टीकाकरण से रह गया हैं तो लखनऊ हज हाऊस में उसका टीकाकरण होगा।
बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खान वारसी ने बताया कि जिले के सभी ट्रेनिंग कैम्प मुकम्मल हो चुके हैं, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रा की फ्लाइट के लिये शेडयूल जारी कर दिया है।

9 मई से हज की फ्लाइट शुरू हो रही है जो 24 मई तक सिलसिला जारी रहेगा। जिला अस्पताल के डॉ मीसम अब्वास ने बताया कि 300 बेड अस्पताल में शिविर लगाया गया,इसमें डॉ सैहबान अली,डॉ फ़िरोज़,सत्य प्रकाश,शीबा खान,रोशनी,मोनिका,पिंकी,सोनु, अंतेश,शाहिद रज़ा नूरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पम्मी खान वारसी, हाजी उवैस खान,हज ट्रेनर हाजी फैज़ान ख़ाँ क़ादरी,वसीम खान,नजमुल एस आई खान,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ, हाजी यासीन कुरैशी,अहमद उल्लाह वारसी आदि आजमीन शामिल रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now