पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, मामले की शिकायत 

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और काट दिए वोट। नगर के पक्का कटरा निवासी डॉक्टर संजय सक्सेना ने शिकायती पत्र में बताया हम दोनों पति-पत्नी 35 वर्षों से अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 23 जनवरी 2024 की नामावली में नाम अंकित है। बिना किसी सूचना के एवं जांच किए बिना दोनों के वोट बीएलओ द्वारा दी गई गलत रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान करने के लिए प्रेरित व उत्साहित किया जाता है।
परंतु बीएलओ ने जिंदा पति-पत्नी की रिपोर्ट मृत करके लगा दी जोकि गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने वोट डालने की अनुमति प्रदान करने के साथ-साथ उक्त बीएलओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।एसडीएम नहने राम ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now