कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल शुरू हों गईं हैं।कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन करने का एलान किया है। इस बीच कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष केपी सेन गंगवार ने कहा कि यह चुनाव देश का है। सबसे पहले हमें सुरक्षित देश चाहिए। आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। ऐसे में उनको तीसरी बार पीएम देखना चाहते हैं। वही भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को लेकर उन्होंने कहा कि छत्रपाल सिंह गंगवार लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी जन समस्याएं सुन रहे हैं। उनका आमजन के प्रति व्यवहार भी काफी अच्छा है। ऐसे में उनका साथ देना फर्ज बनता है। उन्होंने कहा ऐसे में कुर्मी क्षत्रिय सभा को पूर्ण विश्वास है कि वो जनता द्वारा चुने जाने के बाद समाज के हितों का पूर्ण रूप से ध्यान रखेंगे। इस दौरान केपी सेन गंगवार, रघुवीर सिंह गंगवार,प्रेम शंकर गंगवार, राम अवतार गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, मूलचंद गंगवार, आलोक गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now