लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

शीशगढ़। सात मई को होने वाले तीसरे फेज के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आज पैरामिलिट्री फोर्स ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर फलैग मार्च किया।फ्लैग मार्च करके फोर्स ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष कराने को पूरी तरह मुस्तैद है।चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है किसी ने कुछ गड़बड़ी करने का साहस किया तो फिर उसकी खैर नहीं ।

 

 

बताते चलें कि शीशगढ़ थाने के अंतर्गत अधिकांसता गांव पीलीभीत लोकसभा एवं बहेड़ी विधानसभा के अंतर्गत आते है। जिन पर पहले फेज 19अप्रैल को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो चुका है। अब करीब डेढ़ दर्जन भर गांवों में ही चुनाव शेष बचा है,जो तीसरे फेज 7मई को होगा। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियां मुकम्मल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now