रिछा के पूर्व पंचायत सभासद की पुत्र वधू की जम्मू में मौत ,घर में मचा कोहराम 

देवरनिया । कस्वा रिछा के पूर्व नगर पंचायत सभासद् सगीर अहमद की पुत्रवधू की श्रीनगर लेह हाईवे पर सोनमर्ग के निकट कैब के सिंध नदी में जा गिरने से मौत हो गई । पति को पुलिस रेस्क्यू में बचा लिया गया । कैब में चालक समेत 9 लोग सवार थे । देवरनियाँ कोतवाली  की रिछा चौकी क्षेत्र स्थित नगर पंचायत के बार्ड 5 के पूर्व सभासद्  सगीर अहमद उर्फ मुल्ला जी के पुत्र समीर को 2 माह  पूर्व कस्बा  स्थित के ही नईम की पुत्री शगूफी उर्फ अरमां से निकाह हुआ था । निकाह के बाद वह नवविवाहिता दोनों पति , पत्नी हनीमून मनाने गत एक सप्ताह पूर्व दिन मंगलवार को कश्मीर गये थे । दिन रविवार शाम दोनों एक कैब से श्रीनगर लेह हाईवे से गुजर रहे थे । सोनमर्ग के निकट टैक्सी कैब सिंधु नदी में जा गिरी । कि कैब में चालक समेत 8 लोग सवार थे ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचा लिया गया था ।  जबकि चार शव बरामद कर लिए गए हैं । और समीर को घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है । तथा समीर की पत्नी का शव रेस्क्यू ऑपरेशन में नदी से निकाला गया ।अरमां की निकाह की मेहंदी तक नही छूटी थी । कतर मे सिविल इंजीनियर की नौकरी करने वाले समीर के साथ रिश्ता जुड़ने से ही अरमां काफी खुश थी । 3 मार्च 2024 को दोनों का निकाह हुआ था । दोनों निकाह के बाद बीते  सप्ताह जम्मू कश्मीर हनीमून मनाने को निकल गए थे । जहां वह हादसे का शिकार हो गए । जब परिजनों को सूचना मिली तो हादसे के बाद समीर  व अरमां के परिवार में कोहराम मच गया । नगर पंचायत रिछा कस्वे में पसरा सन्नाटा  अरमां का शव घर पर पहुँचे ही गलियों में आने जाने वालों की भीड़ लग गई । लोगों के आँखों के आशू नहीं रुक पा रहे थे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now