जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के संबंध में दिए निर्देश 

बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र 24-आंवला तथा 25-बरेली के तृतीय चरण में मतदान होने के क्रम में परसाखेड़ा स्थित राज्य भंडारण निगम परिसर में पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर पर ई0वी0एम0 कमिशनिंग इत्यादि के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पूर्व ई0वी0एम0 की पूर्णतः जांचकर तैयार करने सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया तथा वेयरहाउस से मतदान कर्मियों को ईवीएम प्रदान करने तथा जमा कराने संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से दिशा निर्देश प्रदान किये।
साथ ही  ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा तथा सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों एवं प्रकाश व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया गया।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, ए0आर0ओ0  सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now