जितिन प्रसाद ने बरेली प्रत्याशी  छत्रपाल गंगवार  के पक्ष में कार्यकर्ताओं से वोट की अपील की

Bareilly :लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार वह पीलीभीत से प्रत्याशी मा .जितिन प्रसाद जी ने शहर विधानसभा और कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा व वार्ता की इस मौके पर ,वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना , मंत्री कपिल देव अग्रवाल, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर केएम अरोड़ा उपस्थित रहे तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री प्रतेश पांडे और महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह में  जितिन प्रसाद  ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर घर-घर से मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने की अपील की .

 

 

और बताया आज प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष को उज्जवल भविष्य की दृष्टि से देख रहा है ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को इस चुनाव में अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वाह करने का आह्वान किया इस मौके पर गुलशन आनंद, प्रशांत पटेल, पूरनलाल लोधी, अरुण कश्यप, डॉक्टर सीपीएस चौहान, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता,शीतल गुलाटी , प्रदीप सक्सेना, महानगर मीडिया प्रभारीबंटी, गौरव गुप्ता , प्रदीप अग्रवाल,राजीव गुप्ता, राजीव कश्यप, विक्रम शर्मा, नरेंद्र मौर्य, रतन माथुर ,निर्भय तिवारी, पुष्पेंद्र पटेल, पार्षद विवेक पटेल अरुण सिंह सतीश कातिब,विरेंद्र बबलू ,व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल ,अश्वनी ओबेरॉय ,मनोज अरोड़ा, सुनील खत्री, नीलिमा पाठक, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now