विधायक एमपी आर्या ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया सम्मानित 

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का इंटरमीडिएट में अच्छे अंकों के पास छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे । विधायक डॉ एमपी आर्य ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हाई स्कूल के छात्र दीपक कुमार को 90.53%, पंकज मौर्य को 88.16%, दीपक कुमार को 88.16%, दीक्षा गंगवार 85.33% व इंटरमीडिएट में आकाश सक्सेना को 94%, भरत सिंह को 87% व मुस्कान गंगवार ने 82% अंक प्राप्त करने पाल नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्या ने बच्चों को मेडल व पुरस्कार कर देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक एमपी आर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वह इस मुकाम पर है । तो केवल शिक्षा की वजह से ही है। हमें कभी भी निराश नहीं होना चाहिए हमेशा एक नंबर पर आने के लिए प्रयास रहे करते रहना चाहिए। शिक्षा के द्वारा हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आज हमारे क्षेत्र के बच्चें अच्छी-अच्छी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर बड़े-बड़े पदों पर जा रहे हैं । यह सब शिक्षा से संभव हुआ है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ आरसी गंगवार विद्यालय के समस्त स्टाफ को आगे भी ऐसे ही में अंतर मेहनत कर अच्छे परिणाम की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में बच्चों को अच्छे शिक्षा व अनुशासन मिलता है । वही सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार सक्सेना, मुनीश कुमार गंगवार सहित विद्यालय के बच्चे अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now