ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में   चाचा -भतीजे की गई जान , 

आंवला। रविवार देर रात्रि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा है।आंवला क्षेत्र के गांव डरुआपुर निवासी हुकुम सिंह सिरौली के गांव बरसेर में ममेरी बहन की शादी में शामिल होने बाइक से चाची मोरकली चचेरे भाई आशीष पुत्र राम बहादुर 16 वर्ष, भतीजे लक्ष्य पुत्र प्रदीप 5 वर्ष के साथ जा रहे थे।

 

 

 

 

देर रात आंवला रामनगर रोड के रसूलपुर गांव की मोड पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हुकुम सिंह और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रामनगर पीएचसी अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर हालत में आशीष को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में आशीष की मौत हो गई।मृतक के भाई आकाश ने बताया कि आशीष कक्षा 9 का छात्र था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। आकाश का कहना है कि अगर एंबुलेंस चालक रामनगर पीएचसी की बजाय उनके भाई को सीधे जिला अस्पताल ले जाते तो शायद उनकी जान बच जाती क्योंकि पहले एंबुलेंस चालक उनके भाई को पीएचसी पर ले गया वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now