साई मंदिर में  दो गरीब कन्याओं के हाथ हुए पीले , शहर के वीआईपी ने नवदंपतियों ने दिया आशीर्वाद 

1011 कन्याओं का विवाह करवा चुका है मंदिर ट्रस्ट,
मेयर उमेश गौतम ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद,
बरेली। श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में शनिवार को  दो निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर विधि विधान ने विवाह की पुरोहितों द्वारा रस्म अदा की गई। दोनों जोड़ो के फेरे होने के बाद शहर के समाजसेवियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम में मौजूद रहे। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 2010 से निर्धन परिवारों के विवाह किया जा रहा है और आज 27 अप्रैल तक 1011 निर्धन परिवार कि कन्याओ का विवाह मंदिर में सम्पन्न किया जा चुका है, साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दो बार राज्यपाल राम नाईक भी शिरकत कर चुके हैं।
श्री पाठक ने बताया कि आज सम्पन्न हुए विवाह में सूरज मुखी पुत्री श्री महेंद्र पाल पचौमी जिला बरेली का विवाह रंजीत सुपुत्र भीषम मौर्य ग्राम अयबिहा जिला बदायू के साथ सम्पन्न हुआ।  दूसरा विवाह निशा पुत्री श्री ग्रीसचन्द शर्मा शहदाना बरेली का विवाह राहुल सुपुत्र श्री संजय शर्मा भिबाडी हरियाणा के साथ सम्पन्न हुआ।  शहर के दानदाताओं ने निर्धन परिवार की कन्याओं के विवाह में दिल खोलकर सहयोग किया, वर वधू को विवाह उपरांत चारपाई गद्दा तकिया डिनर सेट भगोना कुकर पाच पाच बर्तन के सैट टिफिन बालटी साडिया श्रंगार पेटिका पैन्ट-सर्ट बिछिया पायल गिप्ट आयटम प्रेस खाद्य सामग्री  आदि घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।  महापौर डाक्टर उमेश गौतम संजय आयलानी रजनी जयशबाल राहुल सक्सेना, शलभ गोयल ,मनीष अग्रवाल, अनिल मिश्रा ,अनुपम टिबडेवाल आदि अनेक गणमान्य लोगो का सहयोग रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now