खेतों में लगी भीषण आग, दमकल ने बचाया बड़ा नुकसान 

मीरगंज- शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे कोतवाली क्षेत्र के करींगा, बेहटरा, मोहनपुर, बरा गाजेजा, जटपुरा, कृपया हप्पू और मिर्जापुर सहित आधा दर्जन गांव के खेतों में आग लग गई। आग लगती देख ग्रामीण खेतों पर पहुंचे। उन्होंने हाथों में हरे पत्तों वाली झांड़ियां आदि लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ किसानों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को बचाने की कोशिश की। लेकिन उनकी तमाम कोशिशें की लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी आग के सामने नाकाम हो गई। गर्म मौसम में लू के थपेड़ों और तेज हवाओं ने आज में घी का काम किया। खेतों में लगी आग ने देवाग्नी का रूप धारण कर लिया और एक खेत से दूसरे खेत को अपनी चपेट में लेने लगी।

 

 

 

 

पश्चिम दिशा से पूर्व दिशा की ओर चल रही तेज हवाओं के साथ आग जनपद की सीमा को पार करके हुए बरेली जनपद की सीमा में दाखिल होने वाली थी। इसी दौरान प्रभारी तहसीलदार सीमा गंगवार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गई। सैकड़ों बीघा में फैली आग को देखकर वह अचंभित रह गई। प्रभारी तहसीलदार ने फोन करके शाहबाद, रामपुर आदि से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को बुलवाया। जनपद की सीमा के समीप मनकरा गांव से कुछ दूर पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। जब तक आग को बुझाया गया उसकी चपेट में आकर 180 बीघा में मौजूद गेहूं की फसल, भूसा और पराली जलकर भस्म हो गई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now