पीएम मोदी ने बरेली में  रोड़ शो करके प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट 

पीएम -सीएम ने हाथ में कमल हाथ में लेकर किया प्रचार
रथ पर भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी रहे मौजूद
बरेली।  पीएम मोदी तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटे हुए है। पीएम मोदी ने बीते दिन आंवला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र कश्यप के लिए जनसभा करकेवोट देने की अपील की थी , साथ ही सपा -कांग्रेस गठबंधन को भी जमकर लताड़ा था।  ठीक एक दिन पीएम मोदी ने शहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए बरेली के राजेंद्र नगर में रोड़ शो करके वोट मांगे। पीएम मोदी के रोड़ शो देखने के लिए भारी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे थे।  पीएम मोदी के रोड़ शो को व्यवस्थित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेरिकेडिंग की गई थी।
सुबह से जिले के प्रशासनिक आलाधिकारी पीएम की सुरक्षा में जुटे रहे। पीएम मोदी का राजेंद्र नगर के  स्वयंवर बारात घर से शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक रोड शो किया । इस शो के देखने को लोग अपने घरों से बड़ी संख्या में निकले और भाजपा समर्थन में जमकर नारे लगाएं। पीएम मोदी अपने रोड़ शो के दौरान लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। रोड़ किनारे खड़ी जनता उनके अभिवादन  को स्वीकार करते हुए मोदी मोदी के नारे लगाती रही। यह रोड़ शो करीब 12 सौ मीटर का था। इस रोड़ शो को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने दिन रात मेहनत की थी।
सीएम योगी ने पीएम के साथ रोड़ शो में रहे मौजूद 
बरेली में होने वाले पीएम के रोड़ शो में सीएम योगी ने भी शिरकत की। दोनों नेताओं ने जनता को ओर हाथ में कमल की इमेज लेकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते रहे है साथ ही जनता से अपने रोड़ शो के माध्यम से रथ पर सवार भाजपा उम्मीदवार  छत्रपाल गंगवार के लिए वोट देने की अपील करते रहे।
हजारों मोबाइल में कैद हुए पीएम मोदी और सीएम योगी 
पीएम मोदी -योगी को  रोड़ शो में देखने और उन्हें अपने मोबाइल में कैद करने की बरेली की जनता में होड़ दिखाई दी। जनता अपने मोबाइल से दोनों नेताओं को कैद करने के हर कोशिश की।  रोड़ के दोनों और लोगों के हाथों में मोबाइल कैमरे ही दिखाई दे रहे थे। रथ पर बैठे सभी नेता जनता के रुख और उत्सुकता को देखकर गदगद दिखाई दे रहे थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now