मृत किशोरी के मामले में एसएसपी के आदेश पर 24 दिन बाद मुकदमा दर्ज

शीशगढ़। मार्च माह में  साइकिल लेकर पैदल अपने घर जा रही चचेरी तहेरी बहनो को अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने जोरदार टक्कर  मार दी थी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरियों को परिजन ग्रामीणो की मदद से बहेड़ी सीएच सी इलाज को लेंगए थे।सीएचसी के डॉक्टर ने तहेरी बहन को मृत घोषित कर दिया था।तथा दूसरी किशोरी को बरेली इलाज को भेज दिया था।घायल का बरेली के निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है।मृत किशोरी के पिता ने दुर्घटना वाले ट्रेक्टर के नम्बर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी।मगर पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी।मजबूर मृत किशोरी के पिता ने गत दिनों कप्तान साहब से शिकायत की थी।अब कप्तान के आदेश पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 24 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गौतलब है कि  28 मार्च को गाँव बुझिया निवासी किशोरी लवी पुत्री मेघराज अपनी चचेरी बहन रागिनी पुत्री राजीव के साथ गाँव में ही अपने दूसरे घर साइकिल लेकर पैदल पैदल जा रही थी।
तभी अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रेक्टर नम्बर यू पी 25 डी ई 5725 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरियों को परिजन इलाज को बहेड़ी सीएचसी लें गए थे।सीएचसी के डाक्टर ने लवी को मृत घोषित कर रागिनी को बरेली इलाज को भेज दिया था।बरेली के भास्कर अस्पताल में घायल रागिनी का अभी भी इलाज चल रहा है।मृतका लवी के पिता मेघराज का आरोप है कि उसनें ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को 29 मार्च को शीशगढ़ थाना पुलिस से शिकायत की थी।पुलिस ने जाँच की बात कहकर मुकदमा दर्ज नहीं किया था।मृतक किशोरी का पिता मुकदमा दर्ज कराने को थाने के चक्कर  लगाता रहा मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।8 अप्रैल को शिकायत सीओ बहेड़ी से की गईं थी तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।मजबूर होकर पीड़ित ने बरेली एसएसपी से लिखित शिकायत के साथ ही मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर शिकायत की।अब घटना के 24 दिन बाद पुलिस ने कप्तान के आदेश पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रेक्टर चलाकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now