अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र और सीएचसी पर आयुष्मान भवः साप्ताहिक मेला का आयोजन 

आंवला। आंवला में लगे आरोग्य मेले में अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र पर 20 पुरुष, 15 महिलाएं एवं 08 बच्चों सहित कुल 43 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। 01 गर्भवती स्त्री को प्रसव पूर्व जांचे कराकर टीकाकरण भी किया गया। शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया। 03 ज्वर से पीड़ित रोगियों की मलेरिया की जाँच कर दवा देकर उपचारित किया गया, 2 संदिग्ध क्षय रोगियों को जाँच कराकर उपचारित किया गया। आयुष्मान भवः मेला के अंतर्गत 194 आभा आई. डी. का सृजन किया गया एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाये गए और 41 आयुष्मान कार्ड बनाये गए।

 

 

 

 

11 रोगियों को पोषण एवं खान पान संबधी सलाह दी गयी एवं 07 लाभार्थियों को परिवार नियोजन एवं प्रजनन पथ संक्रमण ( RTI & STI ) से बचाव के लिए काउंसलिंग की गयी। उनमे से 07 लोगों ने परिवार नियोजन सम्बंधी सेवाओं का लाभ उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 32 रोगियों की जांच कर दवा देकर उपचारित किया गया।
आज के मेले में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंतजार हुसैन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव के अतिरिक्त फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार, किशन सिंह, अवशेष कुमार, वीरेंद्र नाथ चौधरी, डॉ देवेंद्र कुशवाहा, ए. एन. एम. रचना ऋषि, कुसुम दुबे, लैब टेक्नीशियन आकाश और राजेंद्र कुमार, छत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now