दिशा कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

बरेली। रोटरी क्लब बरेली चैंबर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में   विश्वविद्यालय द्वारा संचालित दिशा इंटर कॉलेज, बरेली में  सामाजिक अनुदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत  से किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवि प्रकाश अग्रवाल तथा गेस्ट ऑफ ऑनर श्री राजेन विद्यार्थी रहे।  कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के कल्चरल क्लब  द्वारा  दिव्यांग विद्यार्थियों को तैयार करवाए गए  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार  प्रस्तुति दी गई जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा भांगड़ा, शिव तांडव, सामूहिक नृत्य, स्वागत गीत , नाटक और देशभक्ति गीत  की प्रस्तुति की गई।  इसके पश्चात सी  एस आर ग्रांट के अंतर्गत दिशा विद्यालय को 65 इंच का स्मार्ट बोर्ड  पैनल भी  प्रदान किया गया।
 साथ ही साथ  विभिन्न कक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।  रोटरी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को विभिन्न उपहार भी बांटे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रवि प्रकाश अग्रवाल जी और श्री राजेंद्र विद्यार्थी द्वारा बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किए गए।  मंच संचालन डॉ.ज्योति पांडेय तथा डॉ. मनीषा बिंदल द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब  के अध्यक्ष डॉ.कपिल अग्रवाल, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ.मारवाह, प्रो.संजय गर्ग, प्रो . आलोक श्रीवास्तव, प्रो. जे . एन.मौर्य, डॉ. अमित सिंह , डॉ. ज्योति पाण्डेय,  पुष्पलता गुप्ता, दानिश, अनुष्का , मंजू , श्यामलता ,  रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारी  एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now