छत्रपाल गंगवार ने नवाबगंज में पीएम मोदी योगी के नाम पर मांगे वोट 

बरेली।  लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने विधानसभा नवाबगंज के जनसम्पर्क करके जनता से वोट मांगे।  लोकसभा क्षेत्र बरेली के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार  ने नवाबगंज विधानसभा के ग्राम मधकरपुर, कचनेरा, सदरपुर, पट्टी,  रसूला तालिब हुसैन,  हिमकरा, मुड़िया विशन शाह, चुनुआ, पस्तौर,  गुरगांवा, डंडिया मोहसिन,  पिपरा, लाईखेड़ा, टांडा सादात,  सेंथल, गौटियाफैजुल्ला,  हाफिसगंज आदि ग्राम पंचायतो में जन सम्पर्क कर जनता का आशीर्वाद व समर्थन मांगा।बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आप सभी घर–घर सम्पर्क कर मोदी जी एवं योगी जी की योजनाओं को जनता के सामने लाएं। सरकार की सभी योजनाओ का लाभ बिना किसी  भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुचा है।
प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अधिक पढ़वाने के लक्ष्य को लेकर सभी जुट जाएं। और अबकी बार 400 पार कर मोदी जी को तीसरी बार देश का पुनः प्रधानमंत्री बनायें ।छत्रपाल सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क कर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकास की गारंटी के प्रति लोगों का विश्वास देख यह यकीन हो गया है की नाथ नगरी बरेली में सुशासन का कमल खिल रहा है।इस अवसर पर नवाबगंज विधायक डॉ० एम.पी. आर्य जी, विधानसभा संयोजक  रवि शंकर गंगवार, विधानसभा प्रभारी अरविंद गौतम, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ. आशुतोष गंगवार , नीरेंद्र सिंह राठौर, वीरपाल गंगवार, मंडल अध्यक्ष सरजू गंगवार, ब्रह्मदत्त अवस्थी, राधे लाल साहू  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now