यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित बेटियों ने फिर मारी बाजी

बरेली : चुनावी मौसम में यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें एक बार फिर लड़कियो नें आसमान चूम लिया। लड़को को पछाड़ते हुए अव्वल रहकर परीक्षा में छात्राओं नें बाजी मारी। जिसमें नवाबगंज की रश्मि गंगवार ने 97.50  फीसदी अंक पाकर प्रदेश में छठा स्थान पाया है।सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा रिया गंगवार ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर बरेली में छठा स्थान पाया है। इसी स्कूल की प्रतिमा गंगवार ने 96 फीसदी अंक हासिल किए है। स्नेहा दीक्षित ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

 

 

इससे पहले यूपी बोर्ड परीक्षा का दोपहर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम को देखने को लेकर उत्सुक नजर आए।वही नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद घर परिवार में ख़ुशी का माहौल नज़र आया।रश्मि नें 600 में से 585 नंबर हासिल किए हैं। वही इंटर की छात्रा रिया गंगवार ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर बरेली में छठा स्थान पाया वही सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिमा गंगवार ने 96 फीसदी अंक हासिल किए है। स्नेहा दीक्षित ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

 

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा श्रुति सिंह ने हाईस्कूल में 93.33 फीसदी अंक पाकर बरेली की टॉप टेन लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। वहीं जयनारायण इंटर कॉलेज के छात्र विवेक कुमार गंगवार ने इंटर में 95.80 फीसदी अंक पाकर स्कूल में टॉप किया है। जयनारायण के  संजय कुमार ने हाईस्कूल में 92.33 फीसदी अंक पाकर स्कूल में टॉप स्थान प्राप्त किया है। वही छात्राओं के परिश्रम के बाद आए परिणामों से सभी छात्र छात्राएं खुश नजर आए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now